सीएम डॉ मोहन यादव ने दी विकास की सौगात, सफाई मित्रों के खाते में ट्रांसफर की राशि

भोपाल

आज राष्ट्रपति महात्ममा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में विकास की अनेक सौगात दी। इसके अलावा सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके खातों में तीन-तीन हजार की प्रोत्साहन राशि 69 लाख 42 हजार रूपये  सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। 125 सीएनजी रोड टू डोर वाहनों को सीएम मोहन ने हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत देश को स्वतंत्र कराने में उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। सीएम यादव ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि कठिनाइयों के बावजूद कैसे महान ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र और हर क्षेत्र में प्रगति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खासकर, दक्षिण एशियाई देशों में मौजूदा अस्थिरता के बीच पीएम मोदी शांति का संदेश फैला रहे हैं। यह भारत के गौरव को बढ़ाता है और महात्मा गांधी की परंपरा को आगे बढ़ाता है।” उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। हम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। कठिनाइयों से जूझते हुए भी कोई व्यक्ति किस तरह से ऊंचाइयों को छू सकता है, यह हम उनसे सीख सकते हैं। इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद भी उन्होंने सादगी की छाप छोड़ी। मैं उन दोनों को नमन करता हूं। हम कामना करते हैं कि मध्य प्रदेश और देश उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़े।”

स्वच्छता कर्मी के कार्यों को पीएम मोदी ने सराहा  
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर को मनाया। जब हम अपने घरों में सो रहे होते हैं, उसके पहले ही स्वच्छता कर्मी काम पर निकल जाते हैं। जैसे सिपाही देश के लिए अपना बलिदान देता है, वैसे ही स्वच्छता कर्मी अपने शहर को साफ रखने के लिए काम करता है। स्वच्छता कर्मियों के इस बड़े काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को महत्व दी, उन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ स्वच्छता को भी महत्व दिया। सीएम मोहन ने कहा कि 19 सितंबर के दिन उज्जैन में राष्ट्रपति जी के साथ हमने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।

admin

Related Posts

हनुमान जन्मोत्सव पर भोपाल में भक्ति का उमड़ा सैलाब, शहरभर में शोभायात्राएं, मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

भोपाल   आज पूरे प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही…

5 अप्रैल तक MP में मौसम का खतरनाक दौर: भोपाल-इंदौर सहित 30 जिलों में बारिश और निमाड़ में ओले गिरने की संभावना

भोपाल  मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेकर राहत और आफत दोनों का माहौल बना दिया है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर