पुलिस विभाग में शीघ्र की जाएगी 8500 से अधिक नवीन भर्तियां : सीएम डॉ मोहन

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्यवस्थाएं करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरिक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि 8500 से अधिक नवीन भर्तियां शीघ्र पुलिस विभाग में की जाएगी।  

पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार : मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार हैं। यह सब प्रकार की चुनौतियों का सामना कर समाज को अनुकूलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली, दीपावली और सारे त्योहारों पर अपने घर और प्रियजनों से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं। इसलिए सुरक्षा कर्मियों का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरों में थे, उस कठिन दौर में पुलिसकर्मियों द्वारा मैदान पर रहकर की गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है।  बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियों  के लिए नए वाहनों की स्वीकृति, थानों  के नवीन भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतों से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की पुन: स्थापना और इसके लिए पदों का भी सृजन किया है। पुलिस बैंड पुलिस का गर्व और गौरव है, जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार ने गत दिवस 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नवीन भर्तिया भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी संजय पाठक का गत दिवस ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिसकर्मियों पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलों की बौछार कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी ।   

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

    वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

    प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

    भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई