उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे टेका माथा, मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को दिखाई हरी झंडी

भोपाल

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं उन्होंने उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सीएम ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर सीएम डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया।

सीएम ने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से डॉ मोहन यादव का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की।

सीएम ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर सीएम ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सभापति कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें