सीएम धामी आज अनुसूचित जाति सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देहरादून.
विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा अब चुनावी माहौल गरमाने जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चंद्रापुरी में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। यही नहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी 15 नवंबर तक केदारघाटी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस बीच राज्य सरकार के मंत्रियों समेत स्टार प्रचारकों की भी ताबड़तोड़ सभाओं के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

भाजपा के लिए केदारनाथ सीट का उपचुनाव उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है और उसके सामने अपनी इस सीट को बचाए रखने की चुनौती है। इसे देखते हुए भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही मोर्चे पर डटे हैं। अब जबकि मतदान की तिथि नजदीक आ रही है तो भाजपा अपने चुनाव अभियान को और तेज करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंद्रापुरी में होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन से हुंकार भरेंगे।

धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी सम्‍मेलन को करेंगे संबोधि‍त
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट 15 नवंबर तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने के साथ ही 14 नवंबर को गोचर मेले में शामिल होंगे।

माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति
चौहान ने बताया कि उपचुनाव में माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति पर पार्टी कार्य कर रही है। इसके तहत बड़े कार्यक्रमों व सम्मेलन के अलावा बूथ इकाइयों की सक्रियता और घर-घर संपर्क समेत छोटे-छोटे कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान