लालकुआं से बांद्रा के लिए सुपरफास्ट ट्रेन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नैनीताल
उत्तराखंड के लालकुआं से बांद्रा के लिए सुपरफास्ट रेलगाड़ी (ट्रेन) शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली इस ट्रेन को सोमवार को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत के साथ ही उत्तराखंड की जनता लाभान्वित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा का सपना भी जल्द पूर्ण हो जयेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के विस्तार के प्रयास किये जायेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी। इस सेवा से पूरे कुमाऊं में पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और अब लालकुआं से मुम्बई के लिए जा रही हैं।
यह रेल सेवा लालकुआं से सुबह 07:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08:30 बजे बान्द्रा टर्मिनल पहुंचेगी तथा उसी दिन (मंगलवार) को 11:00 बजे लालकुआं के लिए प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार 13:15 बजे लालकुओं पहुंचेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और रेलवे के डीआरएम श्रीमती रेखा यादव उपस्थित रहीं।

 

admin

Related Posts

पॉक्सो एक्ट केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

नई दिल्ली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की…

Jyotiraditya सिंधिया ने राइजिंग भारत समिट 2026 में कहा, मोबाइल और टेक्नोलॉजी अब आम जनता के लिए

नई दिल्ली देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित  Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा