झुंझुनूं, दौसा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, रामगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान की विधानसभा सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला

जयपुर.

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में इस बार बड़े उल्टफेर के आसार नजर आ रहे हैं. सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा है. तीन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर हो रही है. कांग्रेस झुंझुनूं सीट पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं चौरासी सीट पर BAP ने कांग्रेस और बीजेपी के पसीने छुड़ा रखे हैं.

दौसा और रामगढ़ में बीजेपी तथा कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. सलूंबर में भी बाप ने दोनों प्रमुख पार्टियों की सांसें फूला रखी है. खींवसर में आरएलपी कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. यहां लाइव देखें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है. सबसे रोचक मुकाबला झुंझुनूं में हो रहा है.

सीट              आगे                            पीछे
झुंझुनूं             राजेन्द्र भांभू- बीजेपी      अमित ओला-कांग्रेस
दौसा              डीसी बैरवा -कांग्रेस       जगमोहन मीणा- बीजेपी
खींवसर          कनिका बेनीवाल-RLP    रेंवतराम डांगा- बीजेपी
रामगढ़           आर्यन जुबैर- कांग्रेस      सुखवंत सिंह- बीजेपी
सलूंबर            जितेश कटारा- BAP     शांता देवी- बीजेपी
चौरासी            अनिल कटारा- BAP     कारीलाल ननामा- बीजेपी
देवली-उनियारा  राजेन्द्र गुर्जर- बीजेपी    केसी मीणा-कांग्रेस

राजस्थान में उपचुनावों में अक्सर सहानुभूति की लहर असरकारक रहती है. लेकिन इस बार वह भी बेअसर नजर आ रही है. इन सात सीटों में पांच सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी. वहीं रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन से खाली हुई थी. इन दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों ने सहानुभूति का कार्ड खेलने का प्रयास किया था.

कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों के परिजनों का दिया था टिकट
कांग्रेस ने रामगढ़ से जुबेर खान के बेटे आर्यन जुबेर और बीजेपी ने सलूंबर में अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट देकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की थी लेकिन वह इस बार सफल होती नजर नहीं आ रही है. रामगढ़ में जहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वहीं सलूंबर में भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश बीजेपी को पछाड़कर आगे दौड़ रहे हैं. जितेश विधानसभा चुनाव 2023 में यहां दूसरे नबंर पर रहे थे.

admin

Related Posts

दुबई-शारजाह की फ्लाइट्स पर ब्रेक, 50 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, संकट में फंसे राजस्थानी

जयपुर/सीकर  पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों ने राजस्थान के लोगों और उनके सुनहरे सपनों के बीच एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के…

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: 181 हेल्पलाइन केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्था, अधिकारियों को दी संवेदनशीलता और जवाबदेही की नसीहत

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अचानक दौरा कर सबको चौंका दिया। वह न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लेने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया