स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय नहीं, सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। देशव्यापी स्वच्छता अभियान ने उनके इस विचार को नई ऊर्जा प्रदान की है। स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसका पालन करना समाज के उत्थान की दिशा में पहला कदम है। आज हमें गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का विशेष ध्यान रखें और इस आंदोलन को और भी सशक्त बनाएं। जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी गांधीजी के स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सकेगा।

गांधीजी के आदर्शों से प्रेरणा लें
महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को सत्य, अहिंसा और सादगी जैसे आदर्शों पर आधारित किया। उनके त्याग, दृढ़ता और नैतिक नेतृत्व ने पूरे विश्व को प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनता से अपील की कि वे गांधीजी के सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी