बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पानी का किया छिड़काव

अनूपपुर
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की लत के खिलाफ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी झड़प भी हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया।

देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की बढ़ती लत को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं बैरिकेट्स को तोड़ने का प्रयास भी किया। यूथ कांग्रेस अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा।

यूथ कांग्रेस का कहना है कि, प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा हताश होकर नशे की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार की नीतियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसे लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।

  • admin

    Related Posts

    जेवर एयरपोर्ट को मिलेगा नया उड़ान: Yogi Adityanath के सिंगापुर दौरे पर 4,458 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर

    सिंगापुर/लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का एक और तोहफा मिला है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश…

    शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर? एंटीसिपेटरी बेल के लिए हाईकोर्ट में याचिका

    प्रायगराज  शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर? अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद यौन शोषण मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

    ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

    रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

    आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

    गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम