युवती से बदला लेने की घिनौनी कोशिश, एडिटेड न्यूड फोटो फैलाने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

इंदौर 
 इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था. उसने क्राइम के कई सीरियल देखकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची. उसने युवती के एडिट न्यूड फोटोग्राफ इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालय में चस्पा किए. युवती व परिजनों की शिकायत पर उसे दबोचा गया.

शादी नहीं होने से बौखलाया इंजीनियर

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार आरोपी आयुष अग्निहोत्री सिविल इंजीनियर है. वह डाटा एनालिस्ट के रूप में काम करता है. बीते दिनों परिवार वालों ने उसकी शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से तय की. कुंडली का मिलान नहीं होने के कारण युवती से रिश्ता तय नहीं हो पाया. 

आरोपी आयुष अग्निहोत्री को आशंका थी कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी नहीं होने दी. इसके बाद वह युवती और उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने लगा.

क्राइम के सीरियल देखकर रची साजिश

आरोपी ने क्राइम के कई एपिसोड देखे. इस दौरान उसने एक एपिसोड देखा, जिसमें युवती को बदनाम करने के लिए साजिश रची जाती है. आरोपी आयुष अग्निहोत्री ने युवती और उसके परिवार की कुछ महिलाओं के फोटो सोशल मीडिया से निकाले. इन फोटो को एडिट कर इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालयों और अन्य जगहों पर चस्पा कर दिए. इस दौरान कई आपत्तिजनक बातों का जिक्र भी युवती और उसकी परिवार की महिलाओं के बारे में किया.

आपत्तिजनक फोटो डाक से युवती के घर भेजे

जब युवती और उसके परिवार को एक के बाद एक कई फोन आने लगे तो वे परेशान हो गए. इसकी शिकायत बाणगंगा पुलिस थाने में की. पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की. क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर 25 दिन में आरोपी आयुष अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब युवती से उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसे बदनाम करने के लिए ये कृत्य करने लगा.

युवती के घर के आसपास भी फोटो चस्पा किए

आरोपी ने बताया "उसने युवती और उसके परिजनों के कुछ न्यूड फोटो बनाए. इसे वह डाक विभाग के माध्यम से भेजता था. वह देवास व उज्जैन जाता था. वहां से डाक के माध्यम से युवती और उसके परिजनों को पोस्ट कर देता था. इसके अलावा कई जगहों पर न्यूड फोटो चस्पा किए. युवती के घर के आस-पास भी ये फोटो चस्पा किए. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया "आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसके घर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है." 

admin

Related Posts

डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व

भोपाल  मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने यशस्वी जीवन के 62वें जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश से कोटि कोटि बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं यह स्वाभाविक…

लापरवाही पर ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारीयों पर कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह में दो बार औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत 23…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार