शहर में हड़कंप: बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, जेल यात्रा तय

बरेली 
यूपी के बरेली में जुमा की नमाज के बाद शहर में कई जगह उपजे बवाल के मामले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और इसके बाद सुबह छह बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अब सुरक्षा कारणों से मौलाना को सीतापुर जेल भेजा जा रहा है।

बवाल के दौरान पथराव और झड़पों में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके अलावा मौलाना के सात समर्थकों का भी मेडिकल कराया गया है, जिन्हें जेल भेजा जाएगा। बता दें कि कानपुर प्रकरण को लेकर शुक्रवार को बरेली में बवाल की स्थिति बनी रही। नमाज के बाद कोतवाली के खलील तिराहे से बवाल शुरू हुआ और फिर शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

2010 के दंगे का भी आरोपी है मौलाना तौकीर
बरेली में बवाल के बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का नाम एक बार फिर चर्चा में है। आईएमसी प्रमुख 2010 में बरेली में हुए दंगे का आरोपी है। हालांकि मामला कोर्ट में लंबित है। इतना ही नहीं मौलाना ने ज्ञानवापी ढांचे में पूजा शुरू होने के बाद भी जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। मौलाना पहले भी विवादित बयानबाजी कर चुके हैं।

सीएम योगी ने दिया है सख्त कार्रवाई का आदेश
बरेली बवाल के बाद शुक्रवार की देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शनिवार की सुबह भी बरेली में चल रही कार्रवाई के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम योगी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएम ने कहा है कि एक भी उपद्रवी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि अराजकता फैलाने वाले दोबारा सोचेंगे भी नहीं। ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि वे दोबारा कभी इस गलती की सोच भी न सकें। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतज़ार न करें। यही सही समय है। उपद्रवियों पर निर्णायक कार्रवाई की जाए।

 

admin

Related Posts

नया मेट्रो रूट तैयार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-61 से गौर चौक तक होगी सुगम यात्रा

ग्रेटर नोएडा  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.  लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे इस…

छठे बच्चे के जन्म पर खुशियों की लहर, सीमा हैदर और सचिन के घर जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 4 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन