18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने परिपत्र जारी

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

बाबा गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने समाज कल्याण संचालनालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप 18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका परिषद अधिकारी गौरेला एवं पेण्ड्रा, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मरवाही एवं सभी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गौरेला पेण्ड्रा एवं मरवाही को परिपत्र जारी किया है।
          
कलेक्टर ने मद्य निषेध दिवस पर ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी स्वसहायता समूहों के सहयोग से नशा मुक्ति प्रदर्शनी, रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, नारे, दीवार लेखन आदि आयोजित करने कहा है। इसके साथ ही रेडियों एवं दूरदर्शन से नशा मुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण, यथा संभव नशा पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद विकसित कर उन्हें नशापान के दुष्परिणामों के जानकारी देने, नशा मुक्ति साहित्यों का वितरण, सोशल मीड़िया में प्रेरक स्लोगन, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरूकता लाने तथा नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में चयनित मास्टर, वालिंटियर्स के माध्यम से नशापान के विरूद्ध विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने कहा है। कार्यक्रम आयोजित करने के पश्चात पालन प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने कहा गया है।

  • admin

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान: आंगनबाड़ी को बनाना चाहिए संस्कार निर्माण की पाठशाला

    रायपुर : आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने रायपुर महिला एवं बाल…

    आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर रायपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू

    रायपुर : आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज त्रुटिरहित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें प्रेक्षक : राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं