चंकी पांडे ने स्कूल के दोस्तों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, बोले- ‘लव यू’

मुंबई,

अभिनेता चंकी पांडे दोस्ती को समर्पित खास दिन यानी फ्रेंडशिप डे को खास अंदाज में मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि फ्रेंडशिप डे अपने स्कूल के दोस्तों संग खास अंदाज में मनाया। चंकी पांडे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर सेंट एंड्रयूज स्कूल के दोस्तों के साथ रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं।

इन तस्वीरों में चंकी अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और यादगार पलों का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सेंट एंड्रयूज के दोस्तों संग, 1978 बैच। बिरयानी, शराब और ढेर सारी बातों की रात। इन दोस्तों से प्यार है। रॉबिन के, हमें होस्ट करने के लिए धन्यवाद।”

कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें चंकी पांडे के नाम से ही जाना जाता है। चंकी के पिता शरद पांडे एक प्रसिद्ध हार्ट सर्जन थे, जो भारत में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर्स की टीम में शामिल थे। वह ब्लडलेस हार्ट सर्जरी के विशेषज्ञ थे। लेकिन, चंकी ने एक्टिंग को करियर के रूप में चुना और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे की हालिया रिलीज कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ है। इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने देवगन फिल्म्स, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के साथ मिलकर बनाया है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। अजय देवगन की सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है, वहीं संजय दत्त की जगह रवि किशन ने ली है।

फिल्म में चंकी पांडे और अजय देवगन के अलावा, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरद सक्सेना, अश्विनी कलसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी हैं।

यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल