मुख्यमंत्री यादव ने एलोपैथिक के साथ-साथ अब यूनानी चिकित्सा की शिक्षा भी अब प्रदेश में हिंदी में किए जाने की घोषणा

भोपाल

मध्य प्रदेश के आयुष विभाग के अंतर्गत आने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग पर मंजूरी दे दी है. इसके अलावा एलोपैथिक के साथ-साथ अब यूनानी चिकित्सा की शिक्षा भी हिंदी में किए जाने की घोषणा हुई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने और भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है.

भोपाल में पंडित खुशी लाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयुर्वेद पर्व 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेमिनार एवं आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार सहित चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे.

आयुष विभाग के चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की सीमा बढ़ी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आयुष विभाग के चिकित्सकों की मांग पर उनकी कार्य अवधि बढ़ाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ आयुष विभाग के चिकित्सक भी अब 65 वर्ष की उम्र तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा है कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पंजीयन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अड़चन आने की शिकायत भी लगातार मिल रही थी. इसी के चलते अब पंजीयन और अन्य कई प्रकार के अधिकार आयुष विभाग को ही दे दिए जाएंगे.

उज्जैन में खोला जाएगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाने की मांग उठ रही है. इसके लिए उज्जैन का चयन किया गया है. केंद्र सरकार को फाइल भी भेज दी गई है. सीएम ने कहा कि आने वाले समय में उज्जैन में आयुर्वेद का एक बड़ा संस्थान काम करेगा. उन्होंने वर्तमान में संचालित हो रहा  आयुर्वेदिक कॉलेज और चिकित्सालय की भी प्रशंसा की.

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें