सरकार की पहली वर्षगांठ पर 15 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, राजस्थान-जोधपुर में राज्य स्तरीय रोजगार सम्मेलन आज

जोधपुर/जयपुर।

राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरूवार (12 दिसम्बर) को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में शिरकत करते हुए युवाओं को कई बड़ी सौगातें देंगे। इस उत्सव में मुख्यमंत्री श्री शर्मा प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे।

युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। उल्लेखनीय है कि निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में आयोजित दो मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवों में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। शर्मा 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र, लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना, स्पोर्टस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम एवं बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ करेंगे। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के सुअवसर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान श्री शर्मा 155 स्टार्टअप को फंडिंग, 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं व श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। इन सौगातों से इन वर्गों का सशक्तीकरण होने के साथ-साथ विकसित राजस्थान-2047 की मजबूत नींव भी तैयार होगी।

admin

Related Posts

विक्रम भट्ट–श्वेतांबरी भट्ट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी नियमित जमानत

जयपुर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की तीन जजों की पीठ ने बुधवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी…

मारवाड़ से पुष्कर तक 1.50 करोड़ से बनेगी सड़क, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया बड़ा तोहफा

रामगढ़/बाबरा. बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा-करनोस-पीसांगन से आगे तीर्थनगरी पुष्कर को सीधा जोड़ने वाला मार्ग अब पक्का बनेगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा तक 3 किलोमीटर दूरी पर डामरीकरण के लिए 1 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय