मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के भाषण को सुना

रायपुर,

 नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा भी स्टाल लगाया गया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के छत्तीसगढ़ से जुड़े संस्मरणों के साथ ही 14 अक्टूबर 1977 को संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो भी आम  जनता के लिए सुलभ कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कल राज्योत्सव के विभिन्न स्टालों के अवलोकन के दौरान जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में स्वर्गीय श्री बाजपेयी के ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, तो उन्होंने उस ऐतिहासिक भाषण को हेडफोन लगाकर पूरे मनोयोग से सुना। भाषण को सुनने के दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उनकी भावुकता उनके आंखो में भी दिखी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बाजपेयी के भाषण का ऑडियो आम जनता के लिए सुलभ कराने के लिए जनसंपर्क विभाग की प्रशंसा की।

जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में ‘कैसा हो मेरे सपनों का छत्तीसगढ़‘ पर आंगतुकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम पर पोस्ट कार्ड भी लिखे गए। स्टॉल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड का अवलोकन कराया गया।

  • admin

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता

    रायपुर. महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस…

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्य किए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम