मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद

 मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा
फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने वीणा साहू से फोन पर बात कर उनकी उपलब्धि के लिए दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है

मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद

साधारण परिवार के इन युवाओं की उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण पृष्ठभूमि के इन युवाओं ने देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने जुनून और जज्बे के चलते यह मुकाम हासिल किया है। वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी हैं। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। आदित्य सिंह के पिता जयप्रकाश सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं। आदित्य के पिता एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उनका यह सपना उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री साय ने वीणा साहू से फोन पर बात कर उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। वीणा साहू छुट्टियों में अपने घर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां हमारा स्वाभिमान है, छत्तीसगढ़ की शान हैं। उन्होंने वीणा साहू से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है, छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वीणा साहू ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर बनकर हम उन लोगों की सेवा कर रहे हैं, जो देश की सेवा करते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह की इस उपलब्धि के लिए उनके पिता से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्वित करने वाला पल है, आदित्य को भी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने आदित्य के पिता से कहा कि आदित्य की पढ़ाई की चिंता न करें, जो भी जरूरी होगा सहयोग करेंगे। आदित्य ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा देश और प्रदेश की सेवा में सदैव तत्पर हैं।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष  मोहन तिवारी, महासचिव  गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष  दिलीप साहू…

    फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया का अंत, भाई संग गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और हथियार मिले

    रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी-नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस