मुख्यमंत्री बोले – प्रकृति और विकास के बीच संतुलन हमारी प्राथमिकता

भोपाल. 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रकृति और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वन्य जीव और ग्रामीण समुदाय दोनों सुरक्षित रह सकें। पेंच टाइगर रिजर्व से विस्थापित परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्हें खेती योग्य भूमि, आवास और बिजली, पानी तथा सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

पर्यावरण संरक्षण और विकास की मिसाल बना कर्माझिरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के उत्थान और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पेंच टाइगर रिजर्व से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए कर्माझिरी में 40 नए घर तैयार किए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा से रोशन सर्व-सुविधायुक्त इन आवासों को उपलब्ध कराने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और विकास के समन्वय की एक प्रेरक मिसाल बन रही है। नये स्थान पर बसाये गये परिवारों के चेहरों पर दिखाई दे रही संतुष्टि और मुस्कान ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।

सौर ऊर्जा से रोशन घर, बेहतर सड़कें, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएँ
पेंच टाइगर रिजर्व के विस्थापितों के लिए कर्माझिरी में कुल 40 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इन घरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। घरों में सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए यूनिटी बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सहयोग दिया गया है। बेहतर सड़क संपर्क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे नये स्थानों पर बसाये गये परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व में संवेदनशील और सुनियोजित क्रियान्वयन के साथ किया गया यह प्रयास विश्वास आधारित सकारात्मक बदलाव का मॉडल बनकर उभर रहा है।

वन विभाग द्वारा किया गया यह स्वैच्छिक पुनर्वास वन एवं पर्यावरण संरक्षण और समुदाय कल्याण का संतुलित उदाहरण है। वन क्षेत्र की परिधि में रहने वाले वंचित जनजातीय समुदायों के जीवन में यह पहल नई उम्मीदों के साथ बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। पुर्नवास की यह पहल दर्शाती है कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण और विकास की सोच के साथ बनाई गई योजनाएँ पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी वास्तविक परिवर्तन होगा।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

    भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

    नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की