महिला पत्रकारों को मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल

 रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में तमाम महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में पत्रकारों से बातचीत की और पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में बताया. इस दौरान एक वर्षों पुराना वाक्या सामने आया, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी.

हुआ कुछ यूं कि मुख्यमंत्री का उनके राजनीतिक करियर का पूरा सफर बताने के बाद एक भाजपा महिला नेत्री खड़ी हुई और उन्होंने ये कहा कि इस सफर की चर्चा में मुख्यमंत्री जी एक वाक्या बताना भूल गए. भाजपा नेत्री डॉ किरण ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने अपने पिता जी से पटवा सरकार ( अविभाजीत मध्यप्रदेश सरकार) के कई किस्से सुने.

इसमें सदन के अंदर का एक किस्सा उन्होंने सुना कि जब पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक बने तो उनकी उम्र 26 वर्ष थी और महिला विधायकों में तत्कालीन विधायक रंजना बघेल सबसे युवा महिला विधायक थी. तो सदन एक बार किसी विधायक ने ये कहा था कि आप दोनो की शादी करवा देनी चाहिए. हालांकि इसके बाद महिला नेत्री ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी के नसीब में थे, इसलिए 7 जन्मों का रिश्ता अब उनके साथ जुड़ गया है.

मुख्यमंत्री बोले- नारीशक्ति से मीडिया के चौथे स्तंभ को मजबूती मिलती है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नारीशक्ति से इसे और भी मजबूती मिलती है. इस मौके पर न्यूज 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम की प्रोडक्शन हेड ज्योति सिंह, कंटेंट एडिटर त्रिशा अग्रवाल और प्रियंका साहू समेत तमाम महिला पत्रकारों को भी सीएम साय ने सम्मानित किया. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की और उनके लिए अलग से एक टूर प्लान करने की अपील की.

वहीं इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती ज्योति सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की योजना के दायरे को शासन को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका लाभ वर्तमान में बहुत कम पत्रकारों को ही मिल पाता है, इसलिए इसके दायरे को बढ़ाने से अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं को बढ़ावा, ₹7,470 करोड़ का बजट और ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएँ प्रगति पर

    रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में रेल अधोसंरचना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को निरंतर गति प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को ₹7,470 करोड़ का…

    नवसंकल्प की सफलता: जशपुर के 12 युवाओं का अर्धसैनिक बलों में चयन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की पहल एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे