मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं, बड़ा फेरबदल तय

उत्तराखंड
उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में लंबे समय से कैबिनेट में रिक्त चार पदों को भरने की चर्चा चल रही थी और अब यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया उत्तराखंड दौरे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा इस बात की पुष्टि कर रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के ताजा बयानों से भी संकेत मिल रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी पर संकट
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने विधानसभा में पहाड़वासियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे राज्यभर में नाराजगी देखी गई। इस बयान के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और जनता के गुस्से को देखते हुए उनके मंत्री पद से हटने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले ही मिल चुके थे संकेत
प्रधानमंत्री मोदी जब हाल ही में उत्तरकाशी दौरे पर आए थे, तब प्रेमचंद अग्रवाल की गैरमौजूदगी ने और भी ज्यादा अटकलों को हवा दे दी थी। वह न तो प्रधानमंत्री के साथ दून में मिले और न ही हर्षिल में हुई सभा में मंच पर दिखे। इससे यह साफ हो गया कि मामला पीएम तक पहले ही पहुंच चुका था और अब उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

क्या कह रहे हैं भाजपा नेता?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कैबिनेट विस्तार होना तय है और सीएम धामी जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कहा है कि वह प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण को पार्टी फोरम के समक्ष रख चुके हैं। इससे यह साफ है कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने पर विचार किया जा रहा है।

admin

Related Posts

CJI सूर्यकांत का गंभीर बयान, 54 हजार करोड़ रुपये के गबन पर इन बैंकों की स्थिति पर उठाया सवाल

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल धोखाधड़ी के जरिये 54 हजार करोड़ रुपये के गबन को पूरी तरह से लूट और डकैती करार दिया। सोमवार को केंद्र सरकार को ऐसे…

बांग्लादेश चुनाव में विवाद: ‘प्रो-इंडिया’ BNP और ‘अमेरिकी’ जमात के बीच खिंची जंग

ढाका     बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होना है. इस बीच राजनीति का माहौल गरम है. लोग रोज नई बातें सुनते हैं. खासकर यह कि किस पर किस देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा