मुख्यमंत्री डॉ. यादव संविधान दिवस पर यूके में अम्बेडकर हाउस में बाबा साहेब को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यूके दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव संविधान दिवस पर यूके में अम्बेडकर हाउस में बाबा साहेब को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 7:30 बजे संविधान दिवस पर यूके में डॉ. बी.आर. अंबेडकर हाउस में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ भारतीय संविधान की प्रति लेकर जायेंगे और संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इंटरैक्टिव सेशन को यूके में भारत के उच्चायुक्त, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश में औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक भी संबोधित करेंगे।

सत्र के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आमंत्रितअतिथि उद्योगपतियों के लिए दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव समानांतर सेक्टोरल राउंडटेबल मीटिंग में उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। राउंडटेबल मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में शिक्षा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नवकरणीय ऊर्जा और खाद्य एवं पेय पदार्थों से संबंधित औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा में कुछ उद्योग प्रतिनिधि वर्चुअली भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इंडिया हाउस में 26/11 स्मरणोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं इंडिया हाउस का भी भ्रमण करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादवयूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

admin

Related Posts

पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में विगत दिनों अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा सूचना का अधिकार अधिनियम विषयों पर आयोजित 2 दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके