मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ‘जल बचाएं, जीवन और धरा को सुरक्षित बनाएं’ के जन-संकल्प से अभियान को मिलेगी सिद्धि

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “विश्व जल दिवस पर कहा था, “हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि “हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता दी है। वेदों और पुराणों में भी जलाशय, बांध और तालाब बनाने को मानव का परम कर्तव्य बताया गया है।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्धि मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रदेश में 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने इस अभियान में गांवों में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान में नदियों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।

श्रीराम और माता सीता की साक्षी मंदाकिनी को सहेजने जुटी जन-शक्ति
सतना में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को मंदाकिनी नदी के तट और स्फटिक शिला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए जन-शक्ति जुट रही है। भगवान श्री राम और माता सीता ने 14 वर्ष के वनवास का अधिकांश समय मंदाकिनी नदी के जल से साक्षात्कार करते हुए ही व्यतीत किया था। श्रीराम तीर्थ में स्नान एवं दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने इस अभियान की सराहना की है।

उमरिया में अपनी मिट्टी अपना जल को सहेजने नवाचार
जल गंगा संवर्धन अभियान में उमरिया जिले में जल संरक्षण के लिए जन सहयोग से बोरी बंधान का नवाचार किया जा रहा है। जिले के आदर्श गांव भरौली के खजुरा नाला के पानी पर बोरियों का बोरी बंधान बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। गांव के निवासी जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए संकल्पित होकर अभियान में सहयोग के लिए जुटे हुए हैं।

रीवा में बन रहे 344 रिचार्ज पिट
जल गंगा संवर्धन अभियान रीवा जिले में 564 ग्राम पंचायतों के 344 कुओं में रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। परंपरागत कुओं में रिचार्ज पिट बनाने के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। अभियान में विकासखण्ड गंगेव में 54, जवा में 49, रायपुर कर्चुलियान में 63, विकासखण्ड रीवा में 56, सिरमौर में 63 तथा विकासखण्ड त्योंथर में 59 रिचार्ज पिट का निर्माण किया जा रहा है। इससे वर्षा जल रिचार्ज पिट के माध्यम से कुंओं में जाकर उनके भू-जल स्रोतों को समृद्ध करेगा। रीवा के 10 हजार हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट से वर्षा जल सहेजा जाएगा।

मंदिर तालाब की सफाई से ‘जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार’ का संदेश
शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ब्यौहारी के गांवमऊ के प्राचीन चिपाढ़नाथ हनुमान मंदिर में तालाब की सफाई जन-भागीदारी से की गई। मंदिर के पुजारी, जन-प्रतिनिधियों और सरकारी अघिकारियों ने भी जन-भागीदारी में जुटे श्रद्धालुओं का साथ दिया। स्थानीय आस्था के केन्द्र, इस मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को "जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार" बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार’ का संदेश दिया।

admin

Related Posts

ग्वालियर HC का सख्त रुख: NDPS केस में सैंपल बैग गायब, पांच अफसरों को लाइन अटैच किया गया

ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने बुधवार को शिवपुरी के एनडीपीएस मामले में पुलिस जांच की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट…

राज्यमंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन के बीच शिष्टाचार भेंट

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर” की स्थापना का सौंपा प्रस्ताव प्रदेश के पहले स्पेस सेंटर से युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर