मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले – निर्भीक पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयुध अपडेट्स पत्रिका के कार्यक्रम से जुड़े

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है। प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जनमाध्यमों में स्थान मिल रहा है। हमारे पत्रकार बंधुओं ने ही पूरे राष्ट्र और विश्व को अवगत करवाया है कि मध्यप्रदेश के चंदेरी और रायसेन जैसे स्थान प्राचीन काल में जोहर के साक्षी रहे हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के ट्ंटया भील  और भीमानायक जैसे जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम नागरिकों तक आसानी से पहुंचती है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार की शाम रीवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा भोपाल में मासिक पत्रिका आयुध अपडेट्स के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुध अपडेट्स को इस समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रिका द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक परम्पराओं और विकास से जुड़ी समाचार कथाओं की प्रस्तुति प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश की धरती पंडित माखनलाल चतुर्वेदी से लेकर डॉ. वेद प्रताप वैदिक तक अनेक प्रख्यात कलमकारों के कृतित्व की साक्षी रही है। भारत रत्न स्व. अटल जी भी मूलत: पत्रकार और कवि थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्कारों को आत्मसात कर अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज नई तकनीक और सोशल मीडिया का चलन अधिक है। लेकिन पत्रकारिता के इस स्वरूप के समक्ष चुनौतियां भी अनेक हैं। तेज गति के मान से डिजिटल मीडिया का अपना प्रभाव है। कुछ ही पल में लाखों लोगों तक संदेश पहुंच जाता है। लेकिन मुद्रत माध्यमों की धरोहर दीर्घ अवधि तक बनी रहती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को अधिमान्यता, बीमा योजनाओं के साथ ही वृद्ध पत्रकारों को सम्मान निधि के रूप में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता  हेमंत मुक्ति बोध ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।    

 

admin

Related Posts

पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की नजर, अनावश्यक बंदी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

 भोपाल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, लेकिन कालाबाजारी और…

1 अप्रैल से MP में बिजली और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे, आम आदमी की जेब पर असर

भोपाल नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। बिजली बिल में बढ़ोतरी, प्रॉपर्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर