रानी दुर्गावती की समाधि स्थल पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 462 वें बलिदान दिवस पर वीरांगना को अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल
गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के 462 वें बलिदान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जबलपुर के नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल पहुँचकर पूजा-अर्चना की तथा रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े, डॉ. अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधि स्थल पर रानी दुर्गावती अमर रहे के नारों के बीच रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के सुपुत्र वीरनारायण को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा जनजातीय समाज के आराध्य बड़ादेव की पूजा अर्चना की।

जनजातीय समाज का अभिवादन और नर्तक दल का उत्साहवर्धन
इससे पहले वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने समाधि स्थल पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समाज के लोगों का अभिवादन किया। समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री का स्वागत मंडला जिले के मोहगांव तथा डिंडौरी जिले के करंजिया से आये बैगा जनजातीय नर्तक दल ने बैगा और करमा नृत्य की प्रस्तुति से किया। डॉ. यादव भी इस मौके पर अलग अंदाज में नजर आये। उन्होंने बैगा नर्तक दल के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर नगाडा बजाया। डॉ. यादव बैगा नर्तक दल के सदस्‍यों से बडी ही आत्मीयता से मिले तथा अपने मोबाइल से दल में शामिल सदस्यों के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्तक दल के प्रत्येक सदस्य को पाँच-पाँच हजार रुपये देने की घोषणा भी की। 

  • admin

    Related Posts

    डॉ. अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार :उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलते हुए वंचित समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 के पोस्टर का किया विमोचन

    भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 2 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना