मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ

भोपाल
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पोक्सो अधिनियम) विषय पर जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 7 अगस्त (गुरुवार) को एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री द्रविंद्र मोरे उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में पूरे प्रदेश से महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पुलिस तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पोक्सो अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर अधिकारियों को संवेदनशील बनाना और उन्हें विधिक जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यशाला में बाल संरक्षण के क्षेत्र में नीति निर्धारण से लेकर ज़मीनी कार्यान्वयन तक की प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने पर भी मंथन किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

संगठन से सशक्त समाज: राज्य मंत्री गौर ने दिया एकजुटता का संदेश

भोपाल. आज हम सब यहां एक अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्रित हुए हैं। आज पिछड़ा वर्ग महापंचायत का स्थापना दिवस है। यह न केवल एक संगठन की स्थापना…

पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में देश में प्रथम स्थान हेतु नाबार्ड द्वारा अपेक्स बैंक पुरस्कृत

भोपाल.  राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मध्यप्रदेश द्वारा आज मिन्टो हॉल में राज्य ऋण संगोष्ठी – स्टेट फोकस 2026-27 हेतु आयोजित कार्यक्रम में म.प्र.शासन के माननीय सहकारिता तथा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत