मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका

जयपुर.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव आमंत्रित है, सरकार इन सुझाव पर कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने आज देश की प्रगति के साथ देश में हो रहा परिवर्तन साफ देखा जा सकता है फिर चाहे वो आतंकवाद को समाप्त करना हो या देश से गरीबी दूर करने हो या फिर दुनिया में भारत का परचम लहराना हो। प्रदेश के साथ राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को भाजपा के इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को राजनीति का विस्तार नहीं, विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा का समर्थन बताते हुए कहा कि आप जैसे प्रबुद्धजन भाजपा से जुडे़गा तो देश मजबूत होगा।

शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। यह राजनीति सदस्यता का विस्तार नहीं बल्कि उस विचारधारा का समर्थन है जो विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित है। भाजपा का कार्य, राष्ट्र का कार्य है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही सभी राइजिंग राजस्थान का भी हिस्सा बनें और अपनी सहभागिताको निभाए। समाज में आप सभी प्रबुद्धजनों की अच्छी छवि है ऐसे में राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने में आपको अपनी भूमिका अदा करनी है।

उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत मुंबई और दिल्ली में किए गए रोड शो से 12.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किए गए। हमारी सरकार ने एमओयू साइन करने के साथ ही उन कंपनियों को तमाम सुविधाएं देने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया। राजस्थान में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए विदेशों से भी निवेश लाया जाएगा। राजस्थान सरकार जल्द ही यूके और जर्मनी में भी राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जाएगी और विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीए को लक्ष्मीपुत्र बताते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया में राजस्थान के सीए का अच्छा नेटवर्क है। अपने संपर्कों और प्रभाव का उपयोग कर राइजिंग राजस्थान में अपनी सहभागिता निभा सकते है। पिछली सरकार निवेशकों को विश्वास ही नहीं दिला पाई। इसके चलते निवेशकों ने निवेश नहीं किया लेकिन अब मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। भाजपा जो कहती है , वो करती है। भाजपा सभी प्रकार का सहयोग निवेशकों को प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कहते है वो करते है। इसलिए राजस्थान में निवेश लाकर इसके औद्योगिक विकास में सहभागी बने।

  • admin

    Related Posts

    बेटियों की शानदार सफलता पर प्रिंसिपल ने अपनी जेब से कराया हेलिकॉप्टर टूर

      डीडवाना-कुचामन राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना घटी है, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम…

    सरकारी कर्मचारियों के लिए आदेश: 31 मार्च तक अवकाश और प्रशिक्षण पर रोक

    जयपुर राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए राज्य के सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश व प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर अस्थायी रोक लगा दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल