छिंदवाड़ा: कुएं में फंसे तीनों मजदूरों की मौत, CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का किया ऐलान

छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश के खूनाझिर खुर्द में एक कुएं की गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से मलबे में दबे तीनों मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर पिछले लगभग 17-18 घंटे से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार बचाव दल ने पांच पोकलेन मशीनों के सहारे बचाव कार्य के बाद तीनों के शव निकाल लिए गए।

मृतकों में एक महिला समेत 3 मजदूरों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

    छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

CM मोहन ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, परन्तु बचाया नहीं जा सका। नियमानुसार, शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, यही प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि छिंदवाड़ा में मंगलवार शाम को पुराने कुएं की मरम्मत करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में एक महिला के साथ तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही SDM सुधीर जैन समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। मजदूर 30 फीट में फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही थी। लगातार पानी का रिसाव होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयां भी हुई। करीब 17 से ज्यादा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

admin

Related Posts

होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी