काफा नेशंस कप के लिए छेत्री संभावितों में शामिल नहीं

कोलकाता
भारतीय फुटबॉल टीम के नये कोच खालिद जमील ने पद संभालते हुए टीम में बदलाव किये हैं। इसी के तहत ही काफा नेशंस कप के लिए भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री को शामिल नहीं किया गया है। वहीं डूरंड कप में बेहतर प्रदर्शन करने पर डिफेंडर सुनील बेंचमिन को शामिल किया गया है। छेत्री ने 2024 में संन्यास के बाद से ही इस साल की शुरुआत में संन्यास से वापसी की थी और उन्हें टीम में जगह मिलने की पूरी उम्मीदें थीं। काफा नेशंस कप 29 अगस्त से ताजिकिस्तान के हिसोर में खेला जाएगा। छेत्री को इसके लिए संभावित 35 खिलाड़ियो की संभावित सूची में भी शामिल नहीं किये जाने का कारण नहीं बताया गया है। न तो खिलाड़ी की ओर से और न ही महासंघ की और से कुछ कहा गया है। 
महासंघ ने कहा कि इस मामले में मुख्य कोच को ही जानकार होगी। वहीं कोच ने अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। छेत्री की ऐसे समय पर अनदेखी हुई है जब उनके क्लब बेंगलुरु एफसी ने हाल ही में इंडियन सुपर लीग आयोजन को लेकर संशय के कारण पहले टीम और फिर कर्मचारियों के वेतन रोक दिए। इसके पीछे पैसे की कमी को कारण बताया था। वहीं कहा जा रहा है कि फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड और अखिल भारतीय फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के बीच समझौते के विस्तार को लेकर जारी गतिरोध के कारण ऐसा हुआ है। इससे आईएसएल का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है। 

 

  • admin

    Related Posts

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    गुलमर्ग गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अगला संस्करण सरकार की ‘खेलो भारत’ नीति का आदर्श उदाहरण बनने वाला है। 23-26 फरवरी के दौरान आयोजित होने वाले…

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    नई दिल्ली भारत ने टी 20 विश्व कप में अपने चारों ग्रुप मैच जीत लिए हैं लेकिन सुपर आठ में जाने से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा का फ़ॉर्म भारत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’