छत्तीसगढ़ के आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने स्विट्जरलैंड में जीता सिल्वर मेडल

स्विट्जरलैंड

भारत के पैरा-आर्म रेसलिंग के चमकते सितारे और एशिया के नंबर वन आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। स्विट्जरलैंड में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में उन्होंने +85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत को उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया।

स्विट्जरलैंड में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस टूर्नामेंट में श्रीमंत ने दमदार खेल दिखाते हुए कोरिया के लुका ड्राकन को हराकर सिल्वर पदक हासिल किया। जीत के बाद श्रीमंत ने कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर एक मैच शहीद जवानों के सम्मान के लिए जीतता हूं। अब मेरा पूरा ध्यान आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स पर है और मैं भारत को फिर से गौरवान्वित करने का प्रयास करूंगा।”

अब तक 54 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके है श्रीमंत
गौरतलब है कि श्रीमंत झा का सफर प्रेरणादायक रहा है। भिलाई के रहने वाले श्रीमंत ने अब तक 54 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। वे वर्तमान में दुनिया में तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्षा प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ के आर्म रेसलिंग अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, चेयरमैन बृज मोहन सिंह, सचिव श्रीकांत और कृष्ण साहू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

  • admin

    Related Posts

    हथियारों के दम पर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम: CG पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा, 4 अवैध हथियार बरामद

    राजनांदगांव राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देशी कट्टा और पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

    रायपुर. जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान