छत्तीसगढ़ में पड़ रही है भीषण गर्मी, तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट

रायपुर
 छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय ज्यादातर शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 11 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने धूप से लोगों को बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में 25 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी और लू चलने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म रहे। दुर्ग में पारा 44 डिग्री और बिलासपुर में 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिले में लू चल सकती है। वहीं, विभाग ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब

राजधानी रायपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन में तेज धूप हो रही है। जिस कारण से लोगों को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी गर्मी के कारण बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में दोपहर को भीड़ वाली सड़कों पर भी ट्रैफिक कम होता जा रहा है। वहीं, रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। रात का तापमान 29 डिग्री के पास पास रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में भी भीषण गर्मी

बिलासपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

admin

Related Posts

मांग आदेशों में कमी पर चिंता

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से  पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय…

जनसंचार विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन: प्रो. मनोज दयाल ने संभाली कुलपति की कमान

रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने संभाला कुलपति का पदभार प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला