छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने न्याय यात्रा के कसी कमर, नगरीय निकायाें में नियुक्त होंगे प्रभारी

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद नगरीय निकायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के सभी निकायों में जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली है। दीपावली से पहले सूची को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस के समक्ष अपने कब्जे वाले निकायों को बचाने की चुनौती है। यही कारण है कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारियों को निकाय की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है।

पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि सभी निकायों के लिए दो-दो प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इनके नामों की घोषणा होते ही निकायों में तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में नगरीय निकायों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, इससे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की तलाश पूरी करना चाहती है।

प्रभारियों की रिपोर्ट से नाम होंगे तय
निकायों में प्रभारी तय होते ही काम करना शुरू कर देंगे। ये निकायों में बैठकें लेकर सक्रिय नेताओं की तलाश करेंगे। इसके बाद एक सूची तैयार कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजेंगे। इसके बाद निकाय के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा शुरू होगी।

  • admin

    Related Posts

    कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

    रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

    राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

    रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें