चेन्नई सुपर किंग्स करेगी बड़े बदलाव! ऑक्शन से पहले कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी

नई दिल्ली 
IPL 2026 Auction में चेन्नई सुपर किंग्स बड़े पर्स के साथ उतरेगी। सीएसके के मैनेजमेंट की इच्छा होगी कि टीम को फिर से बनाया जाए, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स ने कर लिया है। इनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम है। हालांकि, चेन्नई की टीम मथीशा पथिराना के साथ बनी रहेगी और नैथन एलिस को भी रिलीज या ट्रेड नहीं करेगी। कई टीमों ने उनके ट्रेड के लिए संपर्क किया है।
 
क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 30 करोड़ रुपये का पर्स हो सकता है। रचिन और कॉनवे के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों को टीम रिलीज करेगी तो जाहिर तौर पर पर्स में रकम बचेगी, जिसका इस्तेमाल टीम का सपोर्ट स्टाफ ऑक्शन में कर सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स से नैथन एलिस को ट्रेड के जरिए कई टीमों ने मांगा है, लेकिन सीएसके ने सीधे तौर पर मना कर दिया है। अश्विन रिटायर हो चुके हैं। दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी को भी टीम रिलीज कर सकती है।

वहीं, रविंद्र जडेजा और सैम करन की ट्रेड राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकती है, जहां से संजू सैमसन सीएसके में आ सकते हैं। विजय शंकर को भी सीएसके रिलीज कर सकती है। इस तरह मोटा पर्स सीएसके के पास ऑक्शन में होगा। हालांकि, युवा खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजी बने रहना पसंद करेगी। एमएस धोनी भी इस सीजन खेलने वाले हैं तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। सैमसन अगर सीएसके जाते हैं तो वह आने वाले सीजन में विकेटकीपर नहीं होंगे। कप्तान भी ऋतुराज गायकवाड़ बने रहेंगे।

धोनी का आखिरी सीजन
चेन्नई सुपर किंग्स उन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जो खिलाड़ी विदेशी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। एमएस धोनी का संभावित तौर पर यह आखिरी सीजन होगा। ऐसे में फ्रेंचाइजी चाहेगी कि एक दमदार टीम बनाई जाए और धोनी को विजयी तोहफा देकर विदा किया जाए। इससे आगे एमएस धोनी के खेलने की संभावना बिल्कुल नजर नहीं आती है। धोनी की उम्र 44 साल हो चुकी है।

admin

Related Posts

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

मियामी इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक…

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन . पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा