आज शेयर बाजार में ​फिर मचा कोहराम? शेयर बाजार में भारी गिरावट

मुंबई

शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट (Stock Market Crash) आई है. बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर मार्केट्स में मचे हाहाकार का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलते ही धड़ाम नजर आए. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex रेड जोन में ओपन होने के बाद कुछ ही देर में 800 अंक का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty ने भी 250 अंक तक फिसलकर कारोबार शुरू किया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी लेकर बंद हुए थे.

खुलते ही धड़ाम हो गए सेंसेक्स-निफ्टी
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई और बीएसई का इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 81,596.63 की तुलना में फिसलकर 81,323.05 पर ओपन हुआ और फिर अचानक कुछ ही मिनटों में 810 अंक फिसलकर 80,786 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी अपने पिछले बंद 24,813.45 की तुलना में टूटकर 24,733.95 पर खुला और कुछ ही मिनट के कारोबार के दौरान 250 अंक फिसलकर 24,541 पर ट्रेड करता नजर आया.

ये 10 शेयर हुए धराशायी
बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tech Mahindra Share (2.50%), PowerGrid Share (2.14%), HCL Tech Share (2%) और Infosys Share भी करीब 2 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था. तो वहीं मिडकैप कंपनियों में Oil India Share (4%), Ashok Leyland Share (2.50%), Dixon Share (2.40%), Uno Minda Share (2.38%) और Emami Ltd Share (2%) फिसलकर ट्रेड कर रहा था. स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे तेज गिरावट Paras Cabels Share में आई, जो खुलते ही 10 फीसदी फिसल गया.

यहां से मिले थे गिरावट के संकेत
शेयर मार्केट में ये बड़ी गिरावट दरअसल, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में देखी गई बड़ी गिरावट के बाद आई है.  US बॉन्ड यील्ड में तेजी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैक्स कट बिल को लेकर US Markets में चिंता है. इसके चलते  Dow Jones Industrial Average 817 अंक यानी 1.9% गिरकर बंद हुआ, तो वहीं S&P 500 में 1.6% और Nasdaq में 1.4% तक फिसला था. इसका असर गुरुवार को एशियाई बाजारों पर भी दिखा और गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स करीब 150 अंक से ज्यादा फिसल गया. इसके अवाला जापान का निक्केई 355 अंक, तो हांगकांग का हैंगसेंग 131 अंक फिसलकर कारोबार करता नजर आया.

admin

Related Posts

डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी, ₹25 महंगा हुआ डीजल, ₹7.4 बढ़ा पेट्रोल का दाम

नई दिल्‍ली  नायरा के बाद निजी क्षेत्र की कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कच्चे तेल…

Gold-Silver Crash Explained: ये 3 वजहें हैं, जिनसे चांदी हुई 13,000 रुपये सस्ती और सोने में आई गिरावट

इंदौर  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के संबोधन के बाद सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के बयान से यह क्लियर होता हुआ दिख रहा है कि दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम