महायज्ञ में मची अफरा-तफरी: अयोध्या में आग से यज्ञशाला राख, बड़ा नुकसान

अयोध्या

 राम नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट पर आयोजित सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतिम दिन एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से यज्ञशाला के विशाल पंडाल में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

अंतिम आहुति से पहले मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा आयोजित इस महायज्ञ का आज सातवां और आखिरी दिन था। शाम 6:00 बजे पूर्णाहुति और अंतिम आहुति का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन दोपहर में अचानक उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) एमपी सिंह के नेतृत्व में दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

मौके पर पहुंचे मंत्री और विधायक

हादसे की खबर मिलते ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह आयोजन स्थल पर पहुंचे। आग लगने के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मंत्री का बयान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राहत की सांस लेते हुए कहा, 'सबसे बड़ी संतोष की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से टेक्निकल टीम को जांच के लिए लगाया जाएगा ताकि वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।'

 

admin

Related Posts

PM मोदी बोले, मिडिल ईस्ट जंग से दुनिया में तनाव, अफवाहों से बचने की जरूरत है

 नोएडा लंबे समय से जिस पल का इंतजार था अब वो घड़ी आ गई है. आज जेवर ने नया इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

एंटी-ड्रोन, सीसीटीवी और इंटेलिजेंस नेटवर्क से कड़ी निगरानी

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में 5000 पुलिसकर्मी तैनात  एंटी-ड्रोन, सीसीटीवी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल