आधार में बदलाव: जन्मतिथि प्रमाण के तौर पर अब स्वीकार नहीं होगा

नईदिल्ली 
उत्तर प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. जानकारी बेहद अहम है, क्‍योंकि मामला सीधे आपसे जुड़ा हुआ है. यूपी सरकार ने साफ आदेश जारी कर दिया है कि अब आधार कार्ड जन्म प्रमाणपत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) या जन्मतिथि के सबूत के तौर पर मान्य नहीं होगा. योजना विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं. उनका कहना है कि आधार में जन्मतिथि तो होती है, लेकिन इसका कोई जन्म प्रमाण पत्र लिंक नहीं होता, इसलिए इसे बर्थ सर्टिफिकेट नहीं माना जा सकता.

विशेष सचिव अमित सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के पत्रांकः 16013/4/2020-RO-LKO/5416 दिनांक 31 अक्‍टूर में बताया गया है कि आधार कार्ड जन्मतिथि का अनुमन्य प्रमाण यानि अनुमन्य प्रमाण नहीं है. हालांकि राज्य सरकार के कई विभागों द्वारा अभी भी आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा रहा है. इसलिए सभी विभागों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है. लिहाजा, आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार न किये जाने के संबंधित निर्देश आप अपने मातहत विभागों को दें.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि धोखाधड़ी बंद हो जाएगी. आजम खान जैसे लोग अपने बच्चों को विधायक बनाने के लिए पैन कार्ड बदलकर उम्र घटा देते हैं… यह बहुत अच्छा फैसला है, इसका सभी को स्वागत करना चाहिए.

दूसरी तरफ सपा सांसद लालजी वर्मा ने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ साजिश बताया है. उनका आरोप है कि आधार को पहचान दस्तावेज में जोड़ने से ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं, जिनके पास आधार ही एकमात्र प्रमाण है.

admin

Related Posts

ईरान पर ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं, होर्मुज में तूफान के संकेत, रूस भी कूदा युद्ध में

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई, जबकि पहले युद्धविराम की घोषणा…

3.40% पर पहुंची महंगाई: जेब पर असर, लोन की EMI बढ़ने के संकेत

नई दिल्ली. भारत में महंगाई एक बार फिर हल्की बढ़त के साथ चर्चा में है, क्योंकि मार्च 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.21% से बढ़कर 3.40% पहुंच गई है। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 6 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख