भस्मआरती की ऑफलाइन अनुमति प्रक्रिया में बदलाव, दलालों से बचने के लिए अब नई प्रक्रिया शुरू, मिलेगी ये सुविधा

 उज्जैन

 शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र मानी जाने वाली उज्जैन के भस्म आरती को दलालों से बचाने के लिए अब मंदिर समिति ने नई प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के तहत 3 दिनों में बनने वाली भस्म आरती की अनुमति अब एक दिन में बन जाएगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मंदिर समिति ने कई और कदम उठाए हैं.

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती और दर्शन को लेकर दलाली के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इसमें अभी तक एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कुछ लोग फरार हैं. पूरे मामले में अभी तक महाकाल थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नाम से प्रकरण दर्ज किया है.

उज्जैन के एडीएम ने क्या कहा?

इनमें महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और अन्य दलाल शामिल हैं. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक और उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती में होने वाली दलाली को रोकने के लिए मंदिर समिति ने बड़ा कदम उठाया है.

अब मंदिर समिति द्वारा 300 श्रद्धालुओं की ऑफलाइन अनुमति शाम 7:00 से ही प्रक्रिया के माध्यम से देगी. महाकालेश्वर मंदिर समिति ने नये नियम बनाए हैं, जिसके तहत शाम 7:00 बजे श्रद्धालुओं को नदी द्वार से फॉर्म दिए जाएंगे, जिसे 8:00 बजे तक जमा करना पड़ेगा.

इसके बाद मंदिर परिसर के एक अन्य स्थान से उन्हें फोटो खिंचवाकर तुरंत अनुमति बना दी जाएगी. रात 11:00 बजे तक यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. अभी तक महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को तीन दिन तक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भस्म आरती की अनुमति दी जाती थी.

एक आवेदन पर पांच लोगों को मिलेगी अनुमति
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के हिसाब से मंदिर समिति ने शुरू से ही एक आवेदन फॉर्म पर पांच लोगों को अनुमति देने का प्रावधान कर रखा है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. एक आवेदन से पांच लोगों को अनुमति मिल सकेगी.

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलकर 700 लोगों को अनुमति दी जाती है. इसके अलावा जो 700 अन्य लोगों का कोटा निर्धारित किया गया है. इनमें मंदिर समिति के पुजारी, प्रोटोकॉल, राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधियों का अलग-अलग कोटा है. हालांकि उसके लिए मंदिर समिति द्वारा प्रति श्रद्धालु 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है.

admin

Related Posts

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की मिसाल, CM यादव ने साझा किया महानाट्य का महत्व

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सुशासन…

पर्यावरणीय मंजूरी में बदलाव, अब 45 दिन तक मौन रहने पर मुख्य सचिव करेंगे फैसला

भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह