MPPSC के साक्षात्कार से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव, नहीं बतानी होगी अभ्यर्थियों को जाति और उपनाम

 इंदौर
 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार को और पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब साक्षात्कार से पहले जो फॉर्म अभ्यर्थियों से भरवाया जाता है, उसमें उनकी जाति और उपनाम की जानकारी नहीं ली जाएगी। यह नई व्यवस्था सात जुलाई 2025 से शुरू होने वाली राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2023 से लागू की जाएगी। आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई बार साक्षात्कार में विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को फायदा या नुकसान पहुंचाने के आरोप सामने लगते रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर विवाद और कोर्ट तक की नौबत आ जाती थी। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होती थी।
एक साथ होंगे साक्षात्कार

अब इस बदलाव से इंटरव्यू पैनल को उम्मीदवार की जाति या उपनाम जैसी व्यक्तिगत जानकारी पता नहीं चलेगी। इससे साक्षात्कार में पक्षपात की आशंका खत्म होगी। साथ ही चयन प्रक्रिया ज्यादा न्यायसंगत बन सकेगी। आयोग ने श्रेणीवार इंटरव्यू की व्यवस्था को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यानी अब सभी वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एकसाथ लिया जाएगा। इससे सबको समान अवसर मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक जाति आधार पर साक्षात्कार नहीं रखे जाएंगे। बल्कि अभ्यर्थियों के रोल नंबर पर साक्षात्कार की प्रक्रिया में अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
अलग से भरना होगा फॉर्म

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए अलग से फॉर्म बनाया है। पोर्टल पर इसे अपलोड भी किया गया है। यह फॉर्म साक्षात्कार से पहले भरकर अभ्यर्थियों को देना होगा। इसमें उपनाम-जाति के बारे में साफ तौर पर उल्लेख नहीं करने पर जोर दिया गया है। यहां तक कि अभ्यर्थियों को पूरा पता भी नहीं दर्शाना है। सिर्फ शहर का नाम लिखना होगा। इसके अलावा 10वीं-12वीं, यूजी-पीजी और एनसीसी व एनएसएस के बारे में जानकारी देनी होगी। वहीं अभ्यर्थियों को फॉर्म में संबंधित विभागों में अपनी प्राथमिकता के बारे में बताना होगा। आयोग के अधिकारी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि फॉर्म को इंटरव्यू लेने वाले सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा ताकि साक्षात्कार में पारदर्शिता रखी जा सके। 

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI