सत्ता समीकरण में बदलाव! भाजपा के उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों पर टिकी निगाहें

 नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ ही हफ्तों का समय रह गया है। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने संभावित उम्मीदवार के चयन पर काफी माथा-पच्ची कर रही है। आज भाजपा की इसे लेकर अहम बैठक भी होने वाली है। वहीं मंगलवार यानी 19 अगस्त को एनडीए की बैठक होगी, जिसमें सत्ताधारी गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कई संभावित उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं, जिन्हें उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

संभावित उम्मीदवारों में कई चौंकाने वाले नाम
जिन संभावित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा है, उनमें दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम शामिल है। इनके अलावा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत्त, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

विचारधारा के प्रति समर्पित नेताओं को मिल सकती है तरजीह
इनके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि संघ से जुड़े वरिष्ठ विचारक शेषाद्री चारी के नाम पर भी सहमति बन सकती है। राज्यसभा के मौजूदा उप-सभापति हरिवंश भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और हरिवंश के बिहार से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें भी ये अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा नेताओं का मानना साफ है कि इस बार उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ऐसे नेता को बनाया जाएगा, जो पार्टी और संघ की विचारधारा से मजबूती से जुड़ा हो। बीते एक महीने में कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर चुका है और अधिसूचना के अनुसार, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये चुनाव हो रहा है। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। उपराष्ट्रपति पद के इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 25 अगस्त होगी। 9 सितंबर को मतदान के दिन ही मतगणना होगी।

  • admin

    Related Posts

    West Asia Crisis पर भारत का रुख: राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध नहीं, बातचीत ही रास्ता

     हल्द्वानी (नैनीताल) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ । इस स्थिति…

    US ने ईरानी तेल पर बैन हटाया, क्या भारत करेगा फिर से खरीदारी? समंदर में मौजूद है बड़ा भंडार

     नई दिल्‍ली अमेरिका ने कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा दिया है. अब ये तेल एशिया के देशों में आसानी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज