बिना लिखित परीक्षा इंडियन आर्मी में चयन का मौका, JEE Main अभ्यर्थियों के लिए शानदार ऑफर

नई दिल्ली

इंडियन आर्मी की ओर से 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती ( 10+2 TECHNICAL ENTRY SCHEME 55 ) के तहत निकाली गई है भर्ती के लिए कल 13 नवंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पीसीएम छात्र और जेईई मेन 2025 में बैठने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेकर सेना में अफसर बन सकेंगे। इस भर्ती (कमिशंड ऑफिसर- 10+2 टीईएस – 55 कोर्स – जुलाई 2026) के लिए अविवाहित पुरुष ही इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। कुल 90 वैकेंसी भरी जाएंगी।

चयनित होने के बाद उम्मीदवारों की 4 साल की ट्रेनिंग (3 + 1 ) होगी। इसमें चार साल का कोर्स करवाया जाएगा। इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी। चार साल के कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट की रैंक और परमानेंट कमिशन दिया जाएगा।

योग्यता- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही जेईई मेन 2025 में शामिल हुआ होना चाहिए।

आयु सीमा- साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल। अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2007 से पहले और 01 जनवरी 2010 के बाद न हुआ हो।

चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्रों में जेईई मेन स्कोर और 12वीं के मार्क्स को देखकर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल छात्रों को मेडिकल एग्जाम देना होगा।

शॉर्टलिस्टिंग के लिए कटऑफ अंक का प्रकाशन नवंबर तीसर सप्ताह में होगा। फरवरी से मार्च 2026 के बीच एसएसबी इंटरव्यू होगा।
आवेदन फीस – कोई शुल्क नहीं

अन्य अहम बातें

– ट्रेनिंग चार साल की होगी। इस दौरान इंजीनियरिंग डिग्री करवाई जाएगी।

– ट्रेनिंग में 56100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

– कमिशंड होने के बाद सीटीसी 17-18 लाख का मिलेगा। लेवल-10 की सैलरी मिलेगी।

आवेदन फॉर्म का सेल्फ अटेस्टेड प्रिंट आउट स्वयं उम्मीदवार द्वारा एसएसबी साक्षात्कार के लिए सेलेक्शन सेंटर पर ले जाया जाना अनिवार्य है।

शारीरिक मानदंड

जिन अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे, उनसे दी गई सारणी के अनुसार न्यूनतम शारीरिक मानदंड प्राप्त करने की अपेक्षा की जाती है:–

(i) 2.4 किमी दौड़ 10 मिनट 30 सेकेंड

(ii) पुश अप 40

(iii) पुल अप 06

(iv) सिट अप 30

(v) स्क्वॉट 30 पुनरावृत्तियों के दो सेट

(vi) लंजेस 10 पुनरावृत्तियों के दो सेट

(vii) तैराकी तैराकी के बुनियादी नियमों की जानकारी होनी चाहिए

(ज) इंजीनियरिंग की डिग्री

(i) तीन कैडेट प्रशिक्षण विंग द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग स्ट्रीम इस प्रकार हैं:–

(क) CTW, CME पुणे – सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग

(ख) CTW, MCTE मHOW – दूरसंचार एवं आईटी इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री)

(ग) CTW, MCEME सिकंदराबाद – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग

 

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI