चाणक्य ने बताए कारण: बेटे के पिता अगर करें ये 5 भूलें तो जीवन भर पछतावा

आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के एक महान शिक्षक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उनकी बताई गई नीतियां आज भी लोगों के लिए मोटिवेशन, लाइफ मैनेजमेंट, लीडरशिप , रिलेशनशिप पेरेंटिंग से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में पालन-पोषण से जुड़े कई सुझाव भी दिए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों में से आज बात करेंगे उन सुझावों की, जो आचार्य चाणक्य ने एक बेटे के पिता को दी हैं। आइए जानते हैं एक बेटे के पिता को भूलकर भी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार, बेटे के पिता को अपने बेटे को जरूरत से ज्यादा लाड़ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बेटा जिद्दी और गैरजिम्मेदार बन सकता है। बेटे को सफलता और अनुशासन का स्वाद चखाने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाएं।

बेटे के फैसलों में ना करें दखलअंदाजी

आचार्य चाणक्य के अनुसार बेटा जब बड़ा हो जाए तो उसके हर फैसले में दखलअंदाजी ना करें। इसके विपरित, बेटे को अपने फैसले खुद करने की आजादी देनी चाहिए। अगर पिता होने के नाते बेटे के सभी फैसले आप ही लेंगे तो भविष्य में आपका बेटा अपना कोई भी फैसला खुद अकेले करने में डर महसूस करेगा।

अच्छे संस्कार नहीं देना

कई बार पेरेंट्स बेटों को बड़ा करते समय उन्हें पैसे की अहमियत तो सीखा देते हैं लेकिन उनमें अच्छे संस्कार नहीं डाल पाते हैं। ऐसे लड़के बड़े होकर लालची और स्वार्थी हो सकते हैं।

बेटे को अनुभवहीन समझना

कुछ पिता अपने बेटे को कमजोर या अनुभवहीन समझकर उसकी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। उनके ऐसा करने से बेटा निराश और खुद को कमजोर समझने लगता है। जिससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

गुणों का बखान जरूरी नहीं

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपका बेटा गुणी और श्रेष्ठ है, तो उसकी तारीफ करके आपको सबको यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसने जीवन में क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसके गुण और कर्तव्य खुद ही उसे समाज में पहचान दिला देंगे। हर किसी के सामने बेटे की तारीफ करने से उसके दोस्तों के मन में जलन की भावना आ सकती है। जिससे दोस्तों के साथ उसके संबंधों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

admin

Related Posts

सिम कार्ड निकालते ही WhatsApp होगा बंद, ये है नया नियम और इसके असर

 नई दिल्ली WhatsApp प्लेटफॉर्म ने सिम बाइडिंग सर्विस को शामिल किया है और लेटेस्ट बीटा अपडेट में इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. ये जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है.…

दो दिन से ज़्यादा चला फोन! Realme P4 Power की 10001mAh बैटरी ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली कोई फोन कितना पावरफुल हो सकता है, यह मुझे Realme P4 Power ने बता द‍िया। जब डिवाइस लॉन्‍च हुई थी तो सबसे ज्‍यादा चर्चा इसकी बैटरी की रही।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
बल्ले ने दिया धोखा, 11 भारतीय खिलाड़ी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम