चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार हरफनमौला मिचेल मार्श पीठ की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। मार्श का आगामी आईपीएल सीजन में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। बता दें, आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा और मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे।

पहले खबर थी कि मिचेल मार्श को स्ट्रेस फ्रैक्चर है, मगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, "राष्ट्रीय चयन पैनल और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष मेडिकल टीम ने चोट के कारण मार्श को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, क्योंकि रिहैब के बावजूद भी वे ठीक नहीं हो पाए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हाल के हफ्तों में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया, जिसके कारण एनएसपी ने मार्श के रिहैब की एक लंबी अवधि पूरी करने का लॉन्ग टर्म फैसला लिया। मार्श अब खेल में वापसी की योजना के तहत कुछ समय तक आराम और रिहैब से गुजरेंगे। एनएसपी समय आने पर मार्श के रिप्लेसमेंट पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेगी।"

मार्श भारत के खिलाफ हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के बाद से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, और सिडनी में सीरीज के आखिरी मैच से पहले उनकी जगह स्क्वॉड में ब्यू वेबस्टर को शामिल किया गया था। मार्श ने 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्होंने 107.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 49.00 की औसत से 441 रन बनाए, जिसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ शतक शामिल हैं। मार्श के चोटिल होने के बाद मिडिल ऑर्डर में ऐलेक्स कैरी के लिए जगह खाली हो गई है।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव