CG TET 2026: परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

राजनांदगांव 
 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्णत: पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को आज विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज इस प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली में 25 परीक्षा केन्द्रों पर 8071 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि द्वितीय पाली में 45 परीक्षा केन्द्रों पर 13179 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान व्यापम द्वारा जारी परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधान, समय-सारणी का कड़ाई से पालन, तकनीकी प्रक्रियाएं तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकल-विहीन, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी, समय पर प्रश्नपत्रों का वितरण, सीलबंदी तथा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कारर्वाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश, बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचें, प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ रखें तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में न लाएं। परीक्षा को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

admin

Related Posts

युवा बनें ई-कॉमर्स के हीरो: 100 अरब डॉलर की इंडस्ट्री में अवसर ही अवसर

ई-कॉमर्स किसी व्यवसायिक संगठन का अपने ग्राहकों और आपूर्तिकर्त्ताओं के साथ टेक्नोलॉजी आधारित लेनदेन है। इसे सरल भाषा में कहें तो ई-कॉमर्स का अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों के जरिए…

CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी