CBSE छात्रवृत्ति योजना: सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर

नई दिल्ली

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने इस बार ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है. इस स्कीम का उद्देश्य इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिससे वे सीबीएसई संबद्धित (affiliated) स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई जारी रख पाएं.

सीबीएसई द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

रिन्यूवल पोर्टल भी खुला

इसके साथ ही जिन छात्रों को साल 2024 में यह स्कॉलरशिप मिली थी, उनके लिए रिन्यूवल पोर्टल की तिथि भी बढ़ाई गई है. स्कॉलरशिप रिन्यू कराने पर उन्हें वर्तमान सत्र के लिए भी सरकार से सहायता मिलती रहेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

सीबीएसई की यह मेरिट स्कॉलरशिप अकादमिक श्रेष्ठता को मान्यता देकर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है. केवल अपने माता-पिता की इकलौती संतान जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.

यह आवश्यक है कि वे छात्राएं फिलहाल सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 11 या 12 में पढ़ रही हो और उनकी ट्यूशन फीस 10वीं कक्षा के दौरान 2,500 रुपये और 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान 3,000 रुपये प्रतिमाह से ज्यादा न हो.

इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जिसकी नोटराइज्ड स्व-घोषणा (self declaration) उन्हें आवेदन के समय अपलोड करनी होगी.

कैसे करें आवेदन?

छात्राएं इन स्टेप्स को फॉलो करके स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती है-

    सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर ‘Single Girl Child Scholarship X-2025 REG’ पर क्लिक करें.
    SGC-X पर एप्लीकेशन के प्रकार के हिसाब से न्यू या रिन्यूवल को चुनें.
    फॉर्म को ध्यान से भरें और आय प्रमाण और स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा वेरीफाईड पहली तिमाही की फीस स्लिप समेत सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
    फॉर्म जमा कर दें.

क्या है सलेक्शन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया?

नए स्कॉलरशिप के लिए केवल उन उम्मीदवारों का चयन होगा जो शैक्षिक और पारिवारिक आय की सभी जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हों. रिन्यूवल के लिए छात्राओं का 11वीं कक्षा में 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंकों के साथ 12वीं कक्षा में प्रमोट होना जरूरी है.

सभी आवेदनों उन स्कूलों द्वारा वेरीफाई किए जाने चाहिए जहां छात्र वर्तमान में नामांकित हैं. सीबीएसई का कहना है कि असत्यापित (unverified) आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे.

admin

Related Posts

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ