CBSE 10वीं 12वीं परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी, जानें ड्रेस कोड व बैन चीजें

नई दिल्ली

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम दिशानिर्देश (एग्जाम एथिक्स) जारी किए हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे विद्यार्थियों को एग्जाम से पहले परीक्षा के नियम कायदे बताएं। सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इतनी बड़ी परीक्षा आयोजित करने के लिए सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन जरूरी है। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि छात्रों के शैक्षणिक हित में निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करना आवश्यक है। ऐसे में सीबीएसई की ओर से विस्तृत अनुचित साधन नियम तैयार किए गए हैं। यह जरूरी है कि परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्रों को परीक्षा के नियमों और सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के बारे में सूचित किया जाए।

सीबीएसई ने कहा कि निम्न बातों को लेकर स्कूलों से अपेक्षा की जाती है-

– कृपया अनुचित साधनों को लेकर दिशानिर्देशों (यूएफएम गाइडलाइंस) और लगाए जा सकने वाले दंडों को पढ़ें।

– छात्रों को परीक्षा के तौर तरीकों व नियम कायदों के बारे में और गलत करने पर सजा के बारे में जानकारी दें। साथ ही उन्हें बताएं कि उन्हें अफवाहों पर विश्वास नहीं करना है। अफवाहें फैलाने में शामिल नहीं होना चाहिए।

– स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को भी परीक्षा नियमों और सजा के बारे में जानकारी दें।

– परीक्षा के दिन छात्रों को यह भी याद दिलाएं कि वे परीक्षा केंद्र में ऐसी कोई चीज न लेकर जाएं जो कि बैन हैं।

– परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भी जानकारी दी जानी चाहिए।

सीबीएसई ने सीसीटीवी नीति भी लागू की है जिसके तहत सभी परीक्षा कक्ष/हॉल सीसीटीवी से लैस होंगे। इनकी निगरानी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक अधीक्षक (सीसीटीवी निगरानी) द्वारा की जा रही है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन सहित) को अपने पास रखना, उपयोग करना या उपयोग करने का प्रयास करना, जिसे कम्युनिकेशन डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, अनुचित कार्य व नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
सीबीएसई ने नोटिस में ड्रेस कोड भी बताया है

– रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए – स्कूल यूनिफॉर्म

– प्राइवेट स्टूडेंट्स छात्रों के लिए – हल्के कपड़े
परीक्षा में इन चीजों को ले जाने की अनुमति

ए) एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र (रेगुलर छात्रों के लिए)

बी) एडमिट कार्ड और कोई भी सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए)

सी) स्टेशनरी आइटम यानी पारदर्शी पाउच, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, नीला/रॉयल नीला स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेज़र, डी) एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल

ई) मेट्रो कार्ड, बस पास, पैसे।

परीक्षा में क्या हैं बैन चीजें

क) कोई भी स्टेशनरी आइटम – जैसे पाठ्य सामग्री (प्रिंटेड या लिखी हुई), कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर (सीखने में अक्षमता वाले छात्रों को छोड़क), पेन ड्राइव, लॉग टेबल (केंद्रों द्वारा प्रदान किया जाएगा), इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, आदि।

ख) कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस – जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा, आदि।

ग) अन्य आइटम जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, पाउच, आदि।

उपरोक्त वस्तुओं का उपयोग अनुचित साधनों श्रेणी के तहत माना जाएगा और नियमों के अनुसार सजा मिलेगी।

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI