सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 डेटशीट जारी: 17 फरवरी से होंगे एग्जाम, डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण घोषणा है। बोर्ड द्वारा पहले ही बताए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, दोनों कक्षाओं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।

10वीं की डेटशीट में हुआ बदलाव-
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। कई विषयों की परीक्षा तारीख को बदल दिया गया है। होम साइंस पेपर की तारीख को अब 26 फरवरी से बदलकर 18 फरवरी कर दी गई है। विभिन्न भाषाओं की परीक्षा अब 23 फरवरी को होगी। फ्रेंच भाषा की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।

10वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव –
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के आधार पर, कक्षा 10वीं के लिए साल 2026 में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का दूसरा मौका मिलेगा और परीक्षा का तनाव कम होगा।

यह डेटशीट छात्रों को उनकी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद करेगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट से पूरी डेटशीट डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। अब समय आ गया है कि छात्र अपने रिविज़न पर ध्यान केंद्रित करें और बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी करें।

CBSE Board Exams Final Datesheet 2025: सीबीएसई बोर्ड फाइनल डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको Latest @ CBSE सेक्शन में जाना होगा।

3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।

6. अब आप सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।

7. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

 

admin

Related Posts

युवा बनें ई-कॉमर्स के हीरो: 100 अरब डॉलर की इंडस्ट्री में अवसर ही अवसर

ई-कॉमर्स किसी व्यवसायिक संगठन का अपने ग्राहकों और आपूर्तिकर्त्ताओं के साथ टेक्नोलॉजी आधारित लेनदेन है। इसे सरल भाषा में कहें तो ई-कॉमर्स का अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों के जरिए…

CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी