3 मार्च 2026 की परीक्षा में बदलाव, CBSE ने घोषित की नई तारीखें

नई दिल्ली
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. ये बदलाव (रीशिड्यूल) 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर किया गया है.

बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों के चलते इस दिन होने वाली परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है. इस संबंध में CBSE ने आधिकारिक सूचना जारी कर सभी संबद्ध स्कूलों को अवगत कराया है.

CBSE द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की वह परीक्षा जो पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, अब 11 मार्च 2026 को होगी. वहीं कक्षा 12वीं की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा 10 अप्रैल 2026 कर होगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 3 मार्च की परीक्षाओं पर लागू होगा, बाकी सभी विषयों की परीक्षा तिथियां पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी.

बोर्ड ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस बदलाव की जानकारी तुरंत छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असमंजस या अफवाह की स्थिति न बने. CBSE ने यह भी बताया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार डेटशीट में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं और नई तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्शाई जाएंगी.

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है. बोर्ड को उम्मीद है कि सभी स्कूल, शिक्षक, छात्र और अभिभावक इस निर्णय में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बदलाव से छात्रों को अपनी तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वह बिना दबाव के बेहतर तैयारी कर सकेंगे. 

admin

Related Posts

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

NIFT 2026 Exam: एडमिट कार्ड हुआ जारी, 8 फरवरी को एंट्रेंस टेस्ट

नई दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2026 (स्टेज-1) प्रवेश परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन