पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर पकड़ा, बिहार-नालंदा में सहकारिता पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नालंदा.

नालंदा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई गोरमा पैक्स के अध्यक्ष अमन कुमार की शिकायत पर की गई। अमन कुमार ने 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई।

अमन कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार मतदाता सूची से 14 लोगों के नाम हटाने के एवज में ₹50,000 की मांग कर रहे थे। पैक्क्स अध्यक्ष के शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई है। इसमें सामने आया कि आरोपी सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज किए गए नामों को हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग ने शिकायत की पुष्टि के बाद 11 नवंबर को मामला दर्ज किया और एक सटीक योजना के तहत कार्रवाई की गई।

कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है
जब आरोपी अधिकारी सोहसराय थाना क्षेत्र के जगदंबा होटल के पास रिश्वत की राशि प्राप्त कर अपनी गाड़ी में रख रहे थे, तभी डीएसपी सुधीर कुमार और केस के अनुसंधानकर्ता मणिकांत कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने उन्हें धर दबोचा। टीम ने तत्काल नोटों का मिलान कर पुष्टि की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह