थाने में दर्ज हुआ केस, राजस्थान-हनुमानगढ़ में प्रिंसिपल से गाली-गलौज और मारपीट

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले के 2 एमडी स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट करने सहित स्कूल के रिकॉर्ड फेंकने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ तलवाड़ा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद से ही टीचर्स संगठनों और प्रिंसिपलों में खासा रोष व्याप्त हुआ था। जिसके चलते एसपी दफ्तर पहुंच सभी ने मंगलवार को आक्रोश प्रकट करते हुए मांग पत्र सौंपा था।

तलवाड़ा पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार चक दो एमडी के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल रतनलाल पुत्र साहबराम निवासी वार्ड 27 रावतसर हाल प्रिंसिपल महात्मा गांधी स्कूल 2 एमडी मेहरवाला दर्ज करवाते हुए बताया कि वे 23 नवंबर की दोपहर करीब 2.30 बजे छठे पीरियड के दौरान कार्यालय में बैठकर राजकीय कार्य कर रहा था। उस समय कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार भी मेरे साथ कार्य कर रहे थे। उसी दौरान भजन लाल भाट एवं गजानंद पुत्र गिरधारी लाल लाठी-डंडे लेकर कार्यालय में घुसे एवं उन पर जानलेवा हमला करते हुए अभद्रता एवं गाली-गलौज की। स्कूल रिकॉर्ड को फेंकते हुए अस्त-व्यस्त कर राजकार्य बाधित किया। अचानक हुई इस घटना से पूरा स्कूल स्टाफ सहमा हुआ है। ये पूरी मारपीट की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने इस विषय में संज्ञान लेते हुए हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी करने की मांग एसपी से की थी। इस दौरान दो टीचर संगठनों व कई स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। इस संबंध में बुधवार को तलवाड़ा झील थाने में दो नामजद व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जिसको लेकर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

नीचे बना अंडरपास देगा ट्रैफिक जाम से राहत, अलवर में बन रहा पहला फोरलेन ओवरब्रिज

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में मेवात नगर डबल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्वरूप दिखने लगा है। यहां पिलर्स के निर्माण के बाद कास्टिंग का काम शुरू हो गया…

बीकानेर में साधु संत कर रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन, संतों का अनशन खत्म करवाने पहुंचे मंत्री केके बिश्नोई

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन का असर अब होने लगा है। अनशन कर रहे संतों और कुछ अन्य लोगों की तबीयत खराब होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें