अध्यापक को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक को गिरफ्तार

गुरदासपुर
काहनूवान पुलिस ने गत दिवस एक सरकारी स्कूल अध्यापक(दुकान पर बैठे) को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में काहनुवान पुलिस स्टेशन प्रमुख कुलविंदर जीत सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह पुत्र जवंद सिंह निवासी नैनेकोट, ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी मिडिल स्कूल हम्बोवाल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सठियाली पुल के पास उनका पंजाब इलेक्ट्रो वर्ल्ड नाम से शोरूम है।

कुछ दिन पहले आरोपी साहिब सिंह और बलदेव सिंह उसकी दुकान पर फ्रिज और एलईडी खरीदने आए और कुछ पैसे बाद में करने की बात की। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। दूसरे दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी, जो शोरूम के दरवाजे पर खड़ा हो गया और दूसरा युवक उससे नकदी मांगने लगा। जब उसने मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दूसरे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर कर दिया, जो उसकी बाजू में जा लगा।

गोलियों की आवाज सुनकर उसका भाई सतनाम सिंह मौके पर आ गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह के बयानों पर आरोपी साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बूटर कलां, तथा बलदेव सिंह निवासी नसीरपुर, पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बलदेव सिंह अभी फरार है।

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज