लोकसभा XI की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनुराग ठाकुर ने शतकीय पारी खेली, जीता मैच

नई दिल्ली
टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सांसदों के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में लोकसभा अध्यक्ष एकादश ने राज्यसभा अध्यक्ष एकादश को 73 रनों से हरा दिया। लोकसभा XI की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनुराग ठाकुर ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, लोकसभा XI के गेंदबाज दीपेंद्र हुड्डा का भी जलवा दिखा और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ मैच का अवॉर्ड दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राज्यसभा XI 178 रन ही बना सकी।

राज्यसभा XI की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्हें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आउट किया। उनके अलावा, कप्तान किरेण रिजिजू सिर्फ एक ही रन बना सके। एन डांगी ने 28 रन बनाए, जबकि के सुधाकर ने 27 रनों की पारी खेली। टीम राज्यसभा XI टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेटों पर 178 रन ही बना सकी। इस तरह से लोकसभा XI टीम ने 73 रनों से यह मैच जीत लिया। लोकसभा XI के बॉलर निशिकांत दुबे ने भी बॉलिंग की और दो विकेट चटकाए।

लोकसभा XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, जिसके जवाब में राज्यसभा XI की टीम 178 रन ही बना सकी। लोकसभा XI की ओर से मनोज तिवारी ने छह गेंदों में 13 रन बनाए। दीपेंद्र हुड्डा ने छह रन बनाए, चंद्रखेशर आजाद ने 54 रनों की पारी खेली। अनुराग ठाकुर 65 गेंदों में 111 रन पर नाबाद रहे। वहीं, राज्यसभा XI की ओर से किरेण रिजिजू ने चार ओवरों में 57 रन देते हुए एक विकेट झटका। सौमित्र खान ने दो ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। रवि किशन ने एक ओवर में 17 रन देते हुए एक भी विकेट नहीं लिया। कमलेश पासवान ने तीन ओवरों में 26 रन देते हुए तीन विकेट झटके। इसके अलावा, राघव चड्ढा ने भी एक ओवर बॉलिंग की, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिल सका।

लोकसभा अध्यक्ष एकादश के कप्तान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जीत के बाद कहा, "…पिछले 10 वर्षों में टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर में 38% की गिरावट आई है…नए टीबी मामलों में लगभग 18% की गिरावट आई है। लेकिन हमें अभी लंबी दूरी तय करनी है। टीबी को लेकर अब भी एक कलंक है…इसलिए, हमें सभी को बताना होगा कि टीबी का इलाज संभव है। सरकार मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराती है।'' बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष एकादश की कप्तानी की, जबकि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा अध्यक्ष एकादश की अगुआई की। इस मैत्रीपूर्ण आयोजन को 'टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच' नाम दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमारे कई सांसद साथी यहां आए हैं। फिटनेस के मंत्र के साथ…यह आयोजन लोगों को खेलों के माध्यम से जोश से भरने के लिए किया गया है। मेरा मानना ​​है कि हर कोई ऊर्जा के साथ खेलेगा। हमारा मंत्र 'टीबी मुक्त भारत' और 'फिट इंडिया मूवमेंट' है।" उन्होंने कहा, "फिटनेस के बिना आप देश की सेवा नहीं कर सकते। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।" भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है, जबकि वैश्विक लक्ष्य 2030 है। अगर आप 2015 से अब तक देखें तो भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है। नए मामलों में 18 प्रतिशत की कमी आई है। वैश्विक स्तर पर यह संख्या करीब 8 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि भारत बाकी दुनिया से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसका इलाज है। सरकार मुफ्त दवाइयां देती है और इसके लिए 1000 रुपये देती है।

  • admin

    Related Posts

    अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

    नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

    दिल्ली में बेटियों के लिए नई योजना, रेखा गुप्ता सरकार देगी आर्थिक मजबूती

    दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार ने लखपति बिटिया योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह