क्या जल्द रुक सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध ?, पुतिन और ट्रंप बना रहे बैठक की योजना

मॉस्को
रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने की इच्छा का स्वागत किया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक की योजना बनाने में प्रगति हो सकती है। इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनके और पुतिन के बीच बैठक की योजना बनाई जा रही है, लेकिन उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी रूस यूक्रेन युद्ध को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचा सकती है। हालांकि इससे कीव में यह डर भी पैदा हो गया है कि जल्दबाजी में हुए किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान बार-बार कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के भीतर समाप्त कर सकते हैं। हालांकि अब वह और उनके सलाहकार पदभार ग्रहण करने के कुछ महीनों के भीतर इस मुद्दे को सुलझाने की बात कर हैं। पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप सहित अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा बार-बार जाहिर की है। उन्होंने कहा, "इसके लिए किसी शर्त की जरूरत नहीं है, (केवल) बातचीत के माध्यम से मौजूदा समस्याओं को हल करने की आपसी इच्छा और राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा, "हम देखते हैं कि ट्रंप ने भी बातचीत के जरिए समस्याओं को हल करने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है और हम इसका स्वागत करते हैं।" पेस्कोव के मुताबिक अभी तक बैठक के लिए कोई विशेष योजना नहीं है, लेकिन रूस इस धारणा पर काम कर रहा है कि दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हैं। जाहिर है, ट्रंप के ओवल ऑफिस में प्रवेश करने के बाद, कुछ हलचल होगी। ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "राष्ट्रपति पुतिन मिलना चाहते हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी यह कहा है और हमें इस युद्ध को खत्म करना है। यह एक खूनी गड़बड़ है।"

  • admin

    Related Posts

    ईरान का जवाब: डोनाल्ड ट्रंप का यूरेनियम देने का दावा फर्जी, ऐसी कोई बात नहीं हुई

    तेहरान  इजरायल और लेबनान के बीच घोषित 10 दिन का युद्धविराम शुरू होते ही लड़खड़ा गया है. जैसे ही सीजफायर लागू हुआ, बेरूत के दक्षिणी इलाकों से गोलियों और रॉकेट…

    BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की उपस्थिति, भारत-रूस रिश्तों को और मजबूती मिलेगी

    नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक बार फिर से भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2025…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल